गुरुवार, 22 सितंबर 2016

व्यंग्य-‘‘मेरा पहला प्यार’ - राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’

व्यंग्य-‘‘मेरा पहला प्यार’

viyangay
- राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
निःसन्देह तुम्ही मेरा पहला प्यार हो, तुम्हारे ‘अलावा’ बाकी सब ‘छलाबा’ है। ‘‘तुम्हीं मेरी काशी और तुम्हीं मेरी काबा हो’’। मैं शत प्रतिशत भारतीय पति हूँ किसी अन्य से प्यार करने का दुःसाहस मुझ जैसा तुच्छ प्राणी चाहते हुए भी नहीं कर सकते, क्योंकि मैं जहाज के एक पंछी के समान हूँ जिसे अंततः वापिस आना ही पड़ता है।
सच मानो तुम्हीं मेरा पहला और तुम्हीं मेरा आखिरी प्यार भी हो क्योंकि मैंने चोट इतनी गहरी पाई है जिधर देखता हूँ उधर खाई ही खाई है। जब मेरे पहले प्यार का अनुभव ही ऐसा है तो दूसरा कैसा होगा, ये सोचकर तो मेरी रूह काँप जाती है, लेकिन तभी मेरे अंदर से एक व्यंग्य जाग जाता है वह शांति के साथ बाहर आता है जो मुझे असीम शांति दिलाता है। परन्तु तुम्हें मेरा यह ‘शांति सुख’ कहाँ भाता है। तुम सदा क्रांति की बाते करने लगती हों, लेकिन मुझे तो यही शांति, सम्वेदना, भावना, सदभावना, शिल्पी, शैली ही सदा भाती है क्योंकि इसी में तो व्यंग्यकार की आत्मा समाती है।
मुझे तुम्हारा ‘पेन’ की तरह लम्बा आकार ‘स्याही’ की तरह श्याम वर्ण बहुत सुहाता है, क्योंकि श्याम वर्ण तो हमारे ईष्टदेव का भी नाता है। वैसे मुझे तुम्हारा पडौसन की साडी देखकर और उसकी प्रशंसा सुनकर ‘निंदारस’ से ओतप्रोत व्यंग्य के बाण चलाना कामदेव की याद दिलाता है। उस बहाने मुझे भी उस सुंदर कामिनी,कंचन-सी काया वाली पडौसन को कुछ देर घूर लेने मौका मिल जाता है। यानि अपनी आँखे चार करने का सौभाग्य मिल जाता है। जो नए-नए विचारों को जन्म देता है उस बहाने कुछ नया लिखने की थीम मिल जाती है और आशा से तो आसमान टिका है। कभी-कभी विल्ली के भाग्य से छींका भी टूट जाता है।
हे मेरे व्यंग्य की अद्भुद व्यंजना कभी-कभी मुझे रंज (दुःख) करते हुए पडौसन रंजना की याद दिलाता है, लेकिन तुम मुझे तंज (व्ंयग्य) करते हुए गंज (गंजा) कर देने की धमकी यदाकदा देती रहती हो। तुम्हारी ये शैली मुझे किसी ‘आलोचक’ की भांति लगती है। लेकिन आज ‘आ’ की नहीं ‘सा’ की जरूरत है। ‘अ’ मतलब अनावश्यक, अयोग्यता, अराजकता, अपात्र, अभिमान, असहयोग, असम्मान, अनादर, आलोचना,आम, बाग, अनशन, असत्य और असहिष्णुता आदि-आदि।
‘सा’ से मेरा मतलब है- सहिष्णुता, समालोचना, समझ, सहयोग, सदभावना, सम्प्रेषणता, सहज, सारांश, सार, सटीक, सुशील, संवाद, सिफारिस, समाज, सुसराल, साले, साली, ससुराल, शांति, समाधान, और सैकड़ा भर सादर शाल,श्रीफल और सम्मान आदि।
मेरा पहला प्यार पानी, पपीता, प्याज, कविता के पद, डायरी के पन्ने, पुष्प, पराग, प्रयास, पहचान, पहनावा आदि भी हो सकते है लेकिन मेरा पहला प्यार मेरी पर्सनल प्रिय पत्नी ही है ऐसा ‘वो’ मानती है। मैं नहीं। वैसे मेरे दिल भी मानता है। जो कुछ नहीं जानता है और दिल तो पागल होता है। भला एक पागल की बात कौन मानता है,लेकिन सहीतो यह है कि एक साहित्यकार रूपी पति का ‘पहला प्यार किसी परिषद का सम्मान पत्र और पुरस्कार के अलावा भला और क्या हो सकता हैं।
888
/ राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’
संपादक ‘आकांक्षा’ पत्रिका
अध्यक्ष-म.प्र लेखक संघ,टीकमगढ़
शिवनगर कालौनी,टीकमगढ़ (म.प्र.)
पिनः472001 मोबाइल-9893520965
E Mail- ranalidhori@gmail.com
Bolgg -rajeev namdev rana lidhori.blog spot.com
Face Book-rajeev namdeo rana lidhori

शनिवार, 30 जनवरी 2016

‘व्यंग्य कार्यशाला’ में ‘राना लिधौरी’ ने किया जिले का प्रतिनिधित्व date-24-26 jan 2016 pachmari mp











viyang‘व्यंग्य कार्यशाला’ में ‘राना लिधौरी’ ने किया जिले का प्रतिनिधित्व


  टीकमगढ़//‘ म.प्र. शासन संस्कृति विभाग के लिए ‘साहित्य अकादमी’ म.प्र.संस्कृति परिषद एवं ‘म.प्र.हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ भोपाल द्वारा होटल ‘द मिस्टी मिडोज रिसोर्ट’ के कान्फ्रेंस हाल में पंचमढ़ी म.प्र.में पहली वार तीन दिवसीय ‘व्यंग्य कार्यशाला’ में आयोजित की गयी, जिसमें प्रसिद्ध साहित्यकार एवं व्यंग्यकार राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने टीकमगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व किया। इस कार्यशाला में देश के ख्यातिप्राप्त व्यंग्यकार शामिल हुए। कार्यक्रम में डाॅ. ज्ञान चतुर्वेदी भोपाल, सुभाष चन्दर, सुशील सिद्यार्थ व संतोष द्विवेदी दिल्ली, प्रमोद ताम्वर, श्रीकांत आपटे व वी.जी.श्रीवास्तव भोपाल, डाॅ. श्याम संुदर दुवे हटा, जगदीश ज्वलंत व पिलकेन्द्र अरोरा उज्जैन, राकेश द्विवेदी इंदौर, राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ टीकमगढ़, गणेश राय दमोह, कैलाश मंडलेकर खंडवा, राकेश श्रीवास्तव व अमित खरे दतिया, देवेन्द्र सिसोदिया व अनिल अयान सतना, अनुराग द्विवेदी जबलपुर, प्रमोद सोनी गुना आदि 20 ख्यातिप्राप्त व्यंग्यकार शामिल हुए। इस कार्यशाला में डाॅ. ज्ञान चतुर्वेदी ने होमवर्क के रूप में ‘मेरा पहला प्यार’ विषय पर एक नया ताजा व्यंग्य 1000 शब्दों में लिखने को दिया गया जिस पर व्यंग्यकारों द्वारा नये व्यंग्य लिखे गये तथा उस पर समीक्षा भी की गयी। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर साहित्य अकादमी के निदेशक श्री आनंद सिन्हा व म.प्र. हिन्दी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री पलाश सुरजन ने सभी व्यंग्यकारों का आभार प्रदर्शन किया।
                राना लिधौरी की इस उपलब्धि पर नगर के साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है जिसमें प्रमुख रूप से पं.हरिविष्णु अवस्थी, रामस्वरूप दीक्षित, अजीत श्रीवास्तव, रामगोपाल रैकवार, विजय कुमार मेहरा, परमेश्वरीदास तिवारी,गुलाब सिंह भाऊ, उमाशंकर मिश्र, अमिताभ गोस्वामी, चाँद मोहम्मद आखिर, हाजी ज़फ़रउल्ला खां ‘जफर’,वीरेन्द्र बहादुर खरे, दीनदयाल तिवारी, सियाराम अहिरवार, अभिनंदन जैन, आर.एस.शर्मा, वीरेन्द्र चंसौरिया, पूरन चन्द्र गुप्ता, सीताराम राय, योगेन्द्र तिवारी ‘योगी’, शांतिकुमार जैन, आदि है।

रपट- राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’,
     अध्यक्ष म.प्र.लेखक संघ,टीकमगढ़,
      मोबाइल-9893520965,